Uniform Civil Code could not be implemented in the country due to 'anti-women' Congress: Himanta Biswa Sarma
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘महिला-विरोधी’ कांग्रेस के कारण देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और अन्य ‘प्रगतिशील’ कानून लागू नहीं हो सके हैं तथा महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल पाए हैं।
गुजरात के गिर सोमनाथ आये शर्मा ने ‘जेन-जी’ और ‘जेन-अल्फा’ को पश्चिमी शब्दावली करार दिया और कहा कि इस तरीके से विभिन्न पीढ़ियों का वर्गीकरण सही नहीं है।
असम के मुख्यमंत्री ने यहां सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
उन्होंने हर नागरिक से अपनी उम्र की परवाह किए बिना देश को मजबूत बनाने में योगदान करने की भी अपील की।
शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस महिला विरोधी दल है, जिसकी वजह से देश में समान नागरिक संहिता लागू नहीं हो पायी और महिलाओं को बराबरी के अधिकार नहीं मिले।’’