गौड़ समूह ने आवासीय परियोजनाओं में लक्जरी किचन के लिए जर्मनी की कंपनी सीफॉर्म से किया समझौता

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
Gaud Group signs MoU with German company Seaform for luxury kitchens in residential projects
Gaud Group signs MoU with German company Seaform for luxury kitchens in residential projects

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 रियल एस्टेट कंपनी गौड़ समूह ने बृहस्पतिवार को प्रीमियम मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब समाधान उपलब्ध कराने वाली जर्मनी की कंपनी सीफॉर्म के साथ 150 करोड़ रुपये की रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
 
कंपनी के अनुसार, पांच साल की इस साझेदारी के तहत गौड़ समूह की निर्माणाधीन और आगामी आवासीय परियोजनाओं में 10,000 से अधिक किचन में सीफॉर्म के उत्पाद लगाए जाएंगे।
 
समझौते पर गौड़ समूह के निदेशक विशेष गौड़ और सीफॉर्म जर्मनी के प्रबंध निदेशक क्लॉस वार्टलिक ने हस्ताक्षर किये।
 
इस मौके पर गौड़ समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ समेत दोनों कंपनियों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।