तमिलनाडु सरकार मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की स्थिति पर नजर रख रही है: मंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
Tamil Nadu government monitoring the condition of pilgrims on Mansarovar Yatra: Minister
Tamil Nadu government monitoring the condition of pilgrims on Mansarovar Yatra: Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु के मंत्री ए. राजमोहन ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण फंसे राज्य के तीर्थयात्रियों के बचाव कार्य की करीब से निगरानी कर रही है और चेन्नई से गए 49 अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
 
मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के 10 जिलों से 54 लोग और पुडुचेरी से तीन लोग तीर्थयात्रा पर गए थे। इसके अलावा सरकार को पता चला है कि चेन्नई के एक ‘टूर ऑपरेटर’ ने 49 तीर्थयात्रियों को मानसरोवर की यात्रा पर भेजा था जिससे तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों की संख्या 106 हो गई है।
 
विपक्ष की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों के बचाव कार्य और उनकी जानकारी की हर घंटे समीक्षा कर रही है और बचाए गए 20 लोगों को वर्तमान में काठमांडू के रास्ते वापस लाने की कोशिशें जारी हैं।
 
उन्होंने बताया कि इन 57 लोगों के अलावा चेन्नई की एक ट्रैवल एजेंसी 49 तीर्थयात्रियों को मानसरोवर यात्रा पर ले गई थी और अभी उनकी यात्रा योजना तथा वे कहां हैं, इस बारे में पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं।