जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-09-2026
Two interstate drug smugglers arrested in Jammu and Kashmir's Kathua
Two interstate drug smugglers arrested in Jammu and Kashmir's Kathua

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मादक पदार्थों के एक मामले में पुलिस ने दो अंतर-राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है और मादक पदार्थों की आपूर्ति के स्रोतों से जुड़े उनके संबंधों का पता लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में हेरोइन जैसे पदार्थ की कुल बरामदगी बढ़कर 515 ग्राम हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बिलावर थाने में दर्ज इस मामले में इससे पहले हेरोइन जैसा 435 ग्राम पदार्थ बरामद किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, एक पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए गुप्त अभियान चलाया।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी की मदद से कठुआ तथा आसपास के इलाकों के साथ-साथ पंजाब में विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।
 
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने कठुआ के रहने वाले अविनाश कुमार को पकड़ा और उसके कब्जे से हेरोइन जैसा 53 ग्राम पदार्थ बरामद किया।
 
पूछताछ के दौरान, कुमार ने अमृतसर के रहने वाले जगमोहन सिंह नामक एक अन्य आरोपी की संलिप्तता का खुलासा किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने सिंह को पकड़ लिया और उसके कब्जे से हेरोइन जैसा 27 ग्राम पदार्थ बरामद किया।