प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-09-2026
Prince Rahim Aga Khan V meets Prime Minister Modi
Prince Rahim Aga Khan V meets Prime Minister Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों ने कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क’ (एकेडीएन) के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की।
 
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण के बाद प्रिंस खान 9 से 15 सितंबर तक भारत का दौरा कर रहे हैं।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई। उनके पिता दिवंगत आगा खान चतुर्थ और विकास प्रयासों में उनके स्थायी योगदान को याद किया। स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा और महिला सशक्तीकरण में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’
 
प्रिंस खान अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का दौरा करेंगे, जहां उनकी संस्था विभिन्न विकास और सामुदायिक पहल में शामिल है।
 
इस्माइली समुदाय का 50वां इमाम बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।