सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामला केरलम का सबसे बड़ा घोटाला होगा : कांग्रेस विधायक

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-09-2026
CMRL-Exalogic case will be the biggest scam in Kerala: Congress MLA
CMRL-Exalogic case will be the biggest scam in Kerala: Congress MLA

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझलनादन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सीएमआरएल-एक्जालॉजिक मुद्दे से उपजा कथित धन शोधन मामला केरलम का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा।
 
कुझलनादन ने पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान केरलम विधानसभा से लेकर विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
 
उन्होंने कहा कि लोगों को इस मामले में आगे होने वाले घटनाक्रमों के लिए धैर्य और उत्सुकता के साथ इंतजार करना चाहिए।
 
मुवात्तुपूजा से विधायक कुझलनादन ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरलम के पुलिस प्रमुख रवाडा ए चंद्रशेखर को पत्र लिखकर कोचिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े कथित रिश्वत मामले में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजयन, उनकी बेटी वीणा टी, वीणा के पति एवं विधायक पीए मोहम्मद रियास तथा अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
 
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपनी जांच और तलाशी के दौरान जुटाए गए “सबूतों” के आधार पर मामला दर्ज करने की मांग की है।साथ बंद हुए थे।
 
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की नजर अब अमेरिकी मुद्रास्फीति के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर है। इससे ब्याज दर की दिशा के बारे में संकेत मिल सकते हैं।’’