टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये का दान मिला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-05-2026
TTD's Sri Venkateswara Pranadana Trust receives donations worth Rs 1.51 crore
TTD's Sri Venkateswara Pranadana Trust receives donations worth Rs 1.51 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को बृहस्पतिवार को 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का दान मिला। ये दान एक वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारी ने दिया।
 
दान का डिमांड ड्राफ्ट तिरुमला के श्रीवारी मंदिर में रंगनायकुला मंडपम में मंदिर के पेशकार (प्रशासक) श्री रामकृष्ण को सौंपा गया।
 
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पीएमएस प्रसाद ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये दान किए और श्रीवारी मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में मंदिर के पेशकार श्री रामकृष्ण को डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।’’
 
नवंबर 2001 में स्थापित श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट जानलेवा बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करता है।
 
टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है, जिसे विश्व का सबसे समृद्ध हिंदू मंदिर माना जाता है।