तृणमूल ने निर्वाचन आयोग को पदाधिकारियों की सूची भेजी, ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष बताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-06-2026
Trinamool sends list of office bearers to Election Commission, names Mamata Banerjee as party president
Trinamool sends list of office bearers to Election Commission, names Mamata Banerjee as party president

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 


 
पश्चिम बंगाल में लगभग 20 सांसदों के विद्रोह और कुछ विधायकों की समान गतिविधियों के बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की एक नयी सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि ममता बनर्जी अब भी पार्टी की मुखिया हैं।
 
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि निर्वाचन आयोग को सौंपी गई सूची में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का ज़िक्र ‘‘20 जून, 2026 तक’’ की स्थिति के अनुसार किया गया है। पार्टी पर नियंत्रण को लेकर जारी दावों के बीच, इस सूची के ज़रिए पार्टी के आधिकारिक पदानुक्रम को रिकॉर्ड पर लाया गया है।
 
सूची के अनुसार, ममता बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, जबकि सुब्रत बक्शी उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी राष्ट्रीय महासचिव हैं।
 
पदाधिकारियों की सूची में राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को संयुक्त सचिव तथा सुभाषीश चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
 
राष्ट्रीय कार्यसमिति में ममता बनर्जी, सुब्रत बक्शी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन और सुभाषीश चक्रवर्ती शामिल हैं।
 
इसके अलावा अन्य सदस्यों में चंद्रिमा भट्टाचार्य, अमित मित्रा, राजेश पति त्रिपाठी, असिमा पात्रा, मोलॉय घटक, गौतम देव, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, बुलु चिक बराइक, मुकुल संगमा, बाइसवानोर चट्टोपाध्याय, बीरबहा हांसदा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, नदीमुल हक, मदन मित्रा, बिमान बनर्जी, महुआ मोइत्रा और कुणाल घोष शामिल हैं।