अकासा एयर का चालू वित्त वर्ष में 30 प्रतिशत क्षमता विस्तार का लक्ष्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-06-2026
Akasa Air targets 30 percent capacity expansion in the current financial year
Akasa Air targets 30 percent capacity expansion in the current financial year

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
अकासा एयर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अंकुर गोयल ने मंगलवार को कहा कि विमानन कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में 30 प्रतिशत क्षमता वृद्धि हासिल करना है और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद दीर्घकालिक योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
करीब चार वर्षों से परिचालन कर रही इस कंपनी के पास वर्तमान में 39 बोइंग 737 मैक्स विमान हैं।
 
वित्त वर्ष 2025-26 में विमानन कंपनी का परिचालन राजस्व 37 प्रतिशत बढ़ा था।
 
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित प्रेस वार्ता में गोयल ने कहा कि कंपनी का ध्यान पर्याप्त पूंजी बनाए रखने पर है। मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए एयरलाइन के पास पर्याप्त संसाधन हैं।
 
पश्चिम एशिया में संघर्ष और ईंधन की ऊंची कीमतों ने विमानन कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ा दी है, जिसके चलते कुछ कंपनियों ने अस्थायी रूप से उड़ानों में कटौती की है।
 
गोयल ने कहा कि अकासा एयर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 30 प्रतिशत क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखती है और अगले चार से पांच वर्षों में क्षमता वृद्धि 30-40 प्रतिशत के दायरे में रहने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ दीर्घकालिक योजनाओं में कोई पुनर्विचार नहीं किया गया है… योजनाएं मजबूत आधार पर कायम हैं।’’
 
एयरलाइन वर्तमान में 27 घरेलू और सात अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर सेवाएं देती है।