होर्डिंग हटाने को लेकर हुई झड़प के मामले में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पुलिस के समक्ष पेश हुए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-09-2026
Trinamool MP Abhishek Banerjee appears before police in connection with clash over removal of hoarding
Trinamool MP Abhishek Banerjee appears before police in connection with clash over removal of hoarding

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को कोलकाता पुलिस के समक्ष पेश हुए। उन्हें पिछले सप्ताह पार्टी के चिह्न वाला एक होर्डिंग हटाने को लेकर उनके कार्यालय के निजी सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने नोटिस जारी किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
बनर्जी दोपहर करीब सवा 12 बजे शेक्सपियर सरणी पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने नारेबाजी की।
 
अधिकारियों ने बताया कि 27 अगस्त को कैमैक स्ट्रीट स्थित बनर्जी के कार्यालय में हुई झड़प के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, जिनमें से दो में अभिषेक बनर्जी को आरोपी बनाया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर के नाम भी प्राथमिकी में शामिल हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, ओ’ब्रायन को भी रविवार को पुलिस ने नोटिस जारी किया था।