अन्नपूर्णा योजना की पहली किस्त महिला लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई: शुभेंदु

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-07-2026
transferred to the accounts of women beneficiaries: Shubhendu
transferred to the accounts of women beneficiaries: Shubhendu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत पहली किस्त लगभग 1.1 करोड़ लाभार्थियों के खातों में अंतरित कर दी गई है।
 
शुभेंदु ने कहा कि इस योजना के लिए कुल 1.6 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 26 लाख आवेदनों को नागरिकता और अधिवास की स्थिति पर संदेह होने के आधार पर खारिज कर दिया गया है।
 
उन्होंने कोलकाता स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में योजना की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा, “अन्नपूर्णा योजना के तहत 26 लाख आवेदनों को खारिज कर दिया गया है। गहन जांच बेहद आवश्यक है।”
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना ने राज्य की पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह ली है।