Thunderstorm and rain activities are expected to continue in Rajasthan.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एक परिसंचरण तंत्र के प्रभाव के कारण राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आंधी व बारिश की गतिविधियां अभी जारी रहने का अनुमान है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हुई। सर्वाधिक 75 मिलीमीटर बारिश बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज की गई।
मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है। इसके बाद पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
आंधी बारिश की गतिविधियों में आठ जून से कमी तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं 'हीटवेव' चलने की संभावना है।