कोल इंडिया ने गैर-विनियमित क्षेत्रों को आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम उठाए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-06-2026
Coal India takes steps to increase supplies to non-regulated sectors
Coal India takes steps to increase supplies to non-regulated sectors

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने गैर-विनियमित क्षेत्र (एनआरएस) के उपभोक्ताओं के लिए कोयले की उपलब्धता बढ़ाने और कार्य संचालन में लचीलापन लाने के लिए कई कदमों की घोषणा की है। कंपनी का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और बढ़ती औद्योगिक मांग को पूरा करना है।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि वह 12 जून को होने वाली अपनी आपूर्ति से संबंधित नीलामी में रिकॉर्ड 3.5 करोड़ टन कोयला उपलब्ध कराएगी। यह कोयला विशेष रूप से स्पॉन्ज आयरन जैसे उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ताओं के लिए होगा। सीआईएल ने यह भी कहा कि कोकिंग कोयला क्षेत्र के इस्पात उत्पादकों को अब धुले हुए कोयले के उप-उत्पाद ‘मिडलिंग्स’ को खुले बाजार में बेचने की अनुमति दी जाएगी, यदि उनका उपयोग अपने संयंत्रों में बिजली उत्पादन के लिए नहीं किया जाता है। यह व्यवस्था तीन जून से शुरू हुई श्रृंखला-एक्स आपूर्ति से संबंधित नीलामी के तहत लागू की गई है।