The start of the second session of the third day was delayed due to rain.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को दूसरे सत्र का खेल बारिश के कारण आधे घंटे देरी से शुरू हुआ।
बारिश के कारण मैदान गीला हो जाने से खेल की शुरुआत में देरी हुई, जिसके चलते अंपायरों को खेल के दोबारा शुरू होने का समय संशोधित करके स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:10 बजे करना पड़ा।
इसके बाद चाय का विश्राम भी दोपहर 3:25 बजे तक और खेल का समापन शाम 5:40 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
श्रीलंका ने लंच तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 130 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से श्रीलंका उससे अभी 373 रन पीछे है।
लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 65 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा चार रन पर खेल रहे थे।