नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति मुर्मू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
 the path of development after getting free from Naxalism: President Murmu
the path of development after getting free from Naxalism: President Murmu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के खतरे से मुक्त होकर अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित ‘बस्तर दशहरा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी युवा देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने पेड़-पौधों को "जीवित देवता" बताया और लोगों से वनों की रक्षा करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये जीवन को बनाए रखने के लिए जरूरी चीजें प्रदान करते हैं।
 
राष्ट्रपति ने कहा, "छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सलवाद की समस्या से जूझता रहा। केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के खतरे से मुक्त किया गया है और अब यह तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।"