जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah meets Lieutenant Governor Manoj Sinha
Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah meets Lieutenant Governor Manoj Sinha

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला पूर्वाह्न करीब 11 बजे सिन्हा से मिलने लोक भवन पहुंचे।
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के उपराज्यपाल के साथ जम्मू-कश्मीर में शासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है।
 
अधिकारियों के अनुसार, सिन्हा स्वास्थ्य संबंधी कारणों से केंद्रशासित प्रदेश से बाहर थे और बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर लौटे थे।
 
उन्होंने बताया कि बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।