ब्रिटेन का वीजा दिलाने का झांसा देकर ठाणे के व्यक्ति से 1.93 लाख रुपये की ठगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2026
Thane man duped of Rs 1.93 lakh on pretext of getting UK visa
Thane man duped of Rs 1.93 lakh on pretext of getting UK visa

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले एक व्यक्ति से ब्रिटेन का वीजा दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने कथित तौर पर करीब दो लाख रुपये की ठगी की । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे पिछले महीने निशाना बनाया गया। पुलिस के अनुसार वह दिवा पूर्वी इलाके का रहने वाला था।
 
आरोपियों ने ब्रिटेन के लिये वर्क वीजा दिलाने का भरोसा देकर पीड़ित का भरोसा जीत लिया और इसके बाद करीब 10 दिनों के दौरान अलग-अलग बहाने से उससे 1.93 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा ।
 
पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 70 हजार रुपये और 54 हजार रुपये मुद्रा विनिमय के नाम पर अमित कुमार रस्तोगी के नाम से खुले केनरा बैंक के खाते में ट्रांसफर किए गए।
 
एक अधिकारी ने बताया कि जब व्यक्ति को पता चला कि उसका वीजा नहीं बनवाया गया है और उसकी मेहनत की कमाई चली गई है, तो उसने 11 अगस्त को पुलिस से संपर्क किया।
 
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।