झारखंड में कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-01-2026
Temperatures drop below 10 degrees in several districts of Jharkhand, cold wave alert issued
Temperatures drop below 10 degrees in several districts of Jharkhand, cold wave alert issued

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
झारखंड के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया जिसके बाद मंगलवार को राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल है।
 
उन्होंने बताया कि इन जिलों में सात जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
 
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "क्षोभमंडल के निचले स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है।"
 
उन्होंने कहा, "अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद यह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।"