टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने राजस्थान में 72.5 मेगावाट की सौर परियोजना चालू की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
Tata Power Renewable Energy commissions 72.5 MW solar project in Rajasthan
Tata Power Renewable Energy commissions 72.5 MW solar project in Rajasthan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 टाटा पावर की अनुषंगी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर में 72.5 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना चालू करने की घोषणा की।
 
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने बयान में कहा कि इस परियोजना से उत्पादित बिजली की आपूर्ति कंपनी की अनुषंगी टीपी वर्धमान सूर्या के जरिये टाटा स्टील को की जाएगी।
 
कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से सालाना 16.6 करोड़ यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होने की उम्मीद है। इससे हर साल 1,18,856 टन कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।
 
टाटा स्टील की इस परियोजना में 1,71,360 सौर मॉड्यूल लगाए गए हैं, जिनका निर्माण टीपी सोलर लि. ने किया है।
 
कंपनी ने कहा, ‘‘यह परियोजना टाटा स्टील के कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में टीपीआरईएल के योगदान को मजबूत करेगी।’’