टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-06-2026
Tata Motors to hike prices of commercial vehicles by up to 2.5% from July 1
Tata Motors to hike prices of commercial vehicles by up to 2.5% from July 1

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
टाटा मोटर्स कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक जुलाई से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
 
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि उसके सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी, हालांकि अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार बढ़ोतरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है।
 
बयान के अनुसार, यह कदम कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए उठाया जा रहा है।