जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध आईईडी बरामद किए गए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
Suspected IEDs recovered during search operation in Jammu and Kashmir's Poonch
Suspected IEDs recovered during search operation in Jammu and Kashmir's Poonch

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक ठिकाने से संदिग्ध विस्फोटक उपकरण ‘आईईडी’ और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘टेरिटोरियल आर्मी’ से मिली सूचना के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा कसबलारी और आसपास के इलाकों में शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान ये बरामदगी हुई।