आरटीआई की फाइल दबाई तो सख्त कार्रवाई होगी : केरलम सूचना आयुक्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Strict action will be taken if RTI files are suppressed: Kerala Information Commissioner
Strict action will be taken if RTI files are suppressed: Kerala Information Commissioner

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
\केरलम के सूचना आयुक्त टी. के. रामकृष्णन ने उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो संबंधित फाइलों के गायब या अनुपलब्ध होने का दावा करके सूचना अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत जानकारी नहीं देते हैं।
 
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एक सुनवाई के बाद रामकृष्णन ने कहा कि अधिकारी अक्सर आरटीआई आवेदनों के जवाब में कहते हैं कि फाइल का पता नहीं चल सका या उपलब्ध नहीं है।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइल के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित लोक अधिकारियों की होती है।
 
उन्होंने कहा कि यदि कोई फाइल गायब है, तो कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए और प्रत्येक फाइल के रखरखाव के लिए एक नामित अधिकारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह पता लगाना चाहिए कि फाइल किसके पास से गायब हुई और तदनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।