सागर जहरीली शराब कांड का असर: गुस्साई महिलाओं ने की शराब की दुकान में तोड़फोड़

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-09-2026
Sagar hooch tragedy: Angry women vandalise liquor shop
Sagar hooch tragedy: Angry women vandalise liquor shop

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुयी मौत के बाद गुस्साई महिलाओं ने टीकमगढ़ जिले के एक लाइसेंसी शराब दुकान पर हमला कर दिया और करीब 25 लाख रुपये की देसी एवं भारत में निर्मित विदेशी शराब नष्ट कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शराब विरोधी नारे लगाते हुए और शोक संतप्त परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने रविवार को जिले के बम्होरी गांव में एक दुकान पर धावा बोला।
 
जिला आबकारी अधिकारी नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जतारा उपमंडल के बम्होरी में यह घटना हुई।
 
उन्होंने बताया कि महिलाओं के एक दल ने मां गहौली वाइन द्वारा संचालित एक दुकान को निशाना बनाया और इस दौरान 25 लाख रुपये मूल्य की देसी और भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) नष्ट कर दी।
 
टीकमगढ़ और सागर मध्यप्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में से हैं, जो उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है।