Sabarimala case: Former TDB president Prashanth hospitalised after brain haemorrhage
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
शबरिमला में सोना गायब होने के मामले में गिरफ्तार किए गए त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत को ब्रेन हैमरेज होने के बाद जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत शबरिमला मंदिर में द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों से सोना गायब होने के मामले में 17वें आरोपी हैं। उन्हें मंगलवार रात तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्हें तिरुवनंतपुरम जिला जेल में रखा गया था।
विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और पूरी तरह ठीक होने तक वह अस्पताल में ही रहेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि एसआईटी इस घटनाक्रम के बारे में कोल्लम सतर्कता अदालत को सूचित करेगी क्योंकि प्रशांत अभी न्यायिक हिरासत में हैं।