Republican candidate's remarks on South Asian students spark controversy in Texas, USA
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के एक नेता द्वारा टेक्सास में फुटबॉल मैच में जीत का जश्न मना रहे दक्षिण एशियाई मूल के छात्रों को ‘‘समस्या’’ बताए जाने से विवाद खड़ा हो गया है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने भी इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे ‘‘नस्लवादी’’ करार दिया है।
‘टेक्सास रेलरोड कमिश्नर’ पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बो फ्रेंच ने ‘लॉन्गहॉर्न्स’ की जीत का जश्न मनाते हुए दक्षिण एशियाई मूल के छात्रों की एक तस्वीर साझा की और कहा कि यह दृश्य दिखाता है कि ‘‘विदेशियों ने कितने अमेरिकियों की जगह ले ली है।’’
फ्रेंच इससे पहले 10 करोड़ प्रवासियों को देश से निर्वासित करने की मांग भी कर चुके हैं।
फ्रेंच ने उसी तस्वीर को साझा करते हुए एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने सुना था कि इस साल टेक्सास विश्वविद्यालय (यूटी) का दीक्षांत समारोह ऐसा ही दिख रहा था। मुझे विश्वास नहीं हुआ था। अब स्पष्ट है कि समस्या किसी की कल्पना से भी कहीं अधिक गंभीर है।’’