'Purification' controversy: Haryana Congress protests after FIR filed against Rahul Gandhi
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हरियाणा कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में मंगलवार को यहां प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल पर हुए धार्मिक अनुष्ठान को "जातिवादी रंग देने" का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत पर हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी दर्ज किए जाने की आलोचना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस के विधायकों और अन्य नेताओं ने यहां हरियाणा कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
हरियाणा कांग्रेस के विधायक, जिनमें हुड्डा, गीता भुक्कल, रघुवीर सिंह कादियान और अन्य नेता शामिल थे, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।