Potential to raise Rs 10,000 crore from green municipal bonds by FY 2029-30: ICRA
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
देश के शहरी निकाय अगले 30 माह में हरित म्यूनिसिपल बॉण्ड के जरिये करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटा सकते हैं। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया।
इक्रा रेटिंग्स ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 से 2029-30 के दौरान शहरी बुनियादी ढांचे में 56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की जरूरत होगी। इसमें से तीन लाख करोड़ रुपये तक वाणिज्यिक ऋण वित्तपोषण के जरिये जुटाए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में म्यूनिसिपल और हरित बॉण्ड की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
रेटिंग एजेंसी ने कहा, “हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 से 2029-30 के दौरान हरित म्यूनिसिपल बॉण्ड जारी करने की बुनियादी क्षमता 10,000 करोड़ रुपये है। निर्गम जारी करने वाले शहरी निकायों की तैयारी बेहतर होने पर इसमें और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।”