Police used excessive force against Congress leaders during NEET protest: Chief Minister Satheesan
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने बुधवार को नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ नयी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।
दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए सतीशन ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा, महासचिव के सी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, सांसदों और अन्य नेताओं को पुलिस ने “जबरन हटा दिया।”
उन्होंने यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “उनके खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया। इससे एक दिन पहले भी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बेरहमी से व्यवहार किया गया था। दिल्ली में कल जो हुआ, वह उसी की पुनरावृत्ति थी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है और केंद्र सरकार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है।