20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
July 20: Man's first step on the lunar surface
July 20: Man's first step on the lunar surface

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, यह वही तारीख है जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।
 
16 जुलाई 1969 को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो-11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1296 : अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
 
1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
 
1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।
 
1847 : जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
 
1871: ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा संघ में शामिल हुआ।
 
1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
 
1905- बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।
 
1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरूशलम में हमले में मारे गए।
 
1956 : फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
 
1960 : सिलॉन की राष्ट्रपति सिरिमाओ भंडार नायके विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई।
 
1969 : नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा।
 
1976 : नासा का मानवरहित अंतरिक्ष यान 'वाइकिंग-1' सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की सतह पर उतरा।
 
1989 : वर्मा की सेना समर्थित सरकार ने विपक्षी नेता आंग सांग सूकी को एक बार फिर उनके घर में कैद कर दिया।
 
1997 : तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
 
2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।
 
2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
 
2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।
 
2017 : राम नाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
 
2019 : दिल्ली की लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहीं और राष्ट्रीय राजधानी को आधुनिक शहर का स्वरूप देने वालों में से एक शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से 81 साल की उम्र में निधन।
 
2021 : बगदाद के बाजार में सड़क किनारे बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत।
 
2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी की। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था।
 
2025 : गाजा में राहत सामग्री का इंतजार कर रहे 85 लोग इजराइली सेना की गोलीबारी में मारे गए।