लोकतंत्र खत्म हो गया, संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा: प्रियंका गांधी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-07-2026
Democracy is over, opposition is not being allowed to speak in Parliament: Priyanka Gandhi
Democracy is over, opposition is not being allowed to speak in Parliament: Priyanka Gandhi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मेडिकल में प्रवेश की ‘नीट’ परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बुधवार को काले कपड़े पहनकर संसद परिसर पहुंचीं और आरोप लगाया कि संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी जा रही है तथा ‘‘लोकतंत्र खत्म हो गया है।’’
 
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास, सात लोक कल्याण मार्ग, के बाहर कांग्रेस के धरने का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है।
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसमें कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है। अलोकतांत्रिक वह है जो संसद में और सड़कों पर हो रहा है।’’
 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी सांसद भी बुधवार को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए।
 
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘संसद में चर्चा नहीं होने दी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा और न ही अन्य विपक्षी नेताओं को। जब भी वे बोलने के लिए खड़े होते हैं, उन्हें रोक दिया जाता है।’’