चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-05-2026
Pawan Kalyan congratulates Suvendu Adhikari on taking oath as Chief Minister of Bengal
Pawan Kalyan congratulates Suvendu Adhikari on taking oath as Chief Minister of Bengal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
 
नायडू ने पश्चिम बंगाल की नवगठित मंत्रिपरिषद को भी शुभकामनाएं दीं।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुभेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मैं उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी लोगों की सेवा के लिए पदभार संभालने पर शुभकामनाएं देता हूं।’’
 
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो ने पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नयी सरकार को शुभकामनाएं देता हूं, जो लोगों के आशीर्वाद और विश्वास के साथ अपना कार्यकाल शुरू कर रही है। यह सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के सपने से प्रेरित है।’’
 
नायडू कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।
 
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
 
कल्याण ने पश्चिम बंगाल की नयी सरकार को पारदर्शी और जनकेंद्रित शासन देने में सफलता की शुभकामनाएं दीं।