Over six kilograms of 'hydroponic' marijuana recovered from passenger at Delhi airport
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री को उसके सामान से कथित रूप से छह किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद होने के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारिक बयान के अनुसार यात्री को ‘ग्रीन चैनल’ पर रोका गया और उसके सामान की एक्स-रे जांच के दौरान संदिग्ध वस्तुएं दिखाई देने पर उसके बैग की गहन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान छह पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ था जिसके ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा होने का संदेह था। पैकिंग सामग्री सहित इसका कुल वजन 6,365 ग्राम पाया गया।