पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में 17 साल की एक लड़के ने खुदकुशी की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-07-2026
A 17-year-old boy committed suicide in Tilak Nagar, West Delhi.
A 17-year-old boy committed suicide in Tilak Nagar, West Delhi.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में 17 वर्षीय एक लड़के ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को पश्चिमी दिल्ली में तिलक नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी में हुई जहां उसका परिवार किराए के घर में रहता है।
 
पुलिस ने कहा कि उसकी टीम के पहुंचने से पहले किशोर को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था।
 
प्रारंभिक जांच से पता चला कि लड़के ने हाल में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और वह अपने माता-पिता, एक भाई और दो बहनों के साथ रह रहा था। वह भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ शाम करीब पांच बजे घटना के समय लड़के के पिता और एक रिश्तेदार घर में मौजूद थे। यह किशोर स्नानकक्ष में गया और 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली