Odisha: Pradhan meets Puri Shankaracharya at Govardhan Math and seeks his blessings
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के पुरी स्थित गोवर्धन मठ का दौरा किया और रथ यात्रा के अवसर पर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान प्रधान के साथ राज्य के मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र और सूर्यवंशी सूरज भी मौजूद थे। तीनों ने गोवर्धन मठ का दौरा किया।
प्रधान ने आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठों में से एक गोवर्धन मठ के दर्शन के बाद कहा, "रथ यात्रा के दिन गुरुजी (शंकराचार्य) का आशीर्वाद प्राप्त कर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।"
अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही घटना के सही कारणों और इसमें किसी की लापरवाही थी या नहीं, इसका पता चल सकेगा।
प्रधान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पवित्र रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मुझे श्री गोवर्धन मठ, पुरी के पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी के श्रीचरणों में प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। सनातन परंपरा और श्रीजगन्नाथ संस्कृति के इस महान आध्यात्मिक केंद्र में उपस्थित होकर मेरा हृदय भक्ति, शांति और आनंद से अभिभूत है।"
प्रधान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी रथ यात्रा से पहले गोवर्धन मठ जाकर पुरी के शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया।
माझी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "आज श्री गोवर्धन मठ में मुझे परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "उनका मार्गदर्शन राज्य के लोगों की निरंतर सेवा के लिए नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का संचार करता है।"
उन्होंने कहा, "हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा, मानवीय मूल्यों की स्थापना और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए परम पूज्य शंकराचार्य जी का अमूल्य जीवन, दर्शन और मार्गदर्शन हमेशा एक प्रकाश स्तंभ की तरह कार्य करता है।"