एनपीसीआई ने एआई इम्पैक्ट समिट में विदेशी आगंतुकों के लिए 'वॉलेट' सेवा की पेशकश की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-02-2026
NPCI offers 'wallet' service for foreign visitors at AI Impact Summit
NPCI offers 'wallet' service for foreign visitors at AI Impact Summit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पांच दिन के इंडिया 'एआई इम्पैक्ट समिट' में आने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुक अब 'यूपीआई वन वर्ल्ड' वॉलेट सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

'यूपीआई वन वर्ल्ड' एक डिजिटल वॉलेट सेवा है जिसे विदेशी आगंतुकों के लिए भारत में भुगतान आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है।
 
इस प्रायोगिक योजना के तहत भारत आने वाले विदेशी यात्री अपने प्रवास के दौरान सुरक्षित और त्वरित व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) तक भुगतान कर सकेंगे।
 
आगंतुक इस वॉलेट सेवा का उपयोग बिना भारतीय मोबाइल नंबर या बैंक खाते के कर सकते हैं।
 
एनपीसीआई ने बयान में कहा, "'यूपीआई वन वर्ल्ड' वॉलेट दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भारत मंडपम में एनपीसीआई पवेलियन (हॉल 14, स्टॉल नंबर 14.16) पर उपलब्ध है।"