आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक साल बाद पहली बार चीन की यात्रा की है। दक्षिण कोरिया के मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ ने एक अज्ञात सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि किम दोनों देशों के बीच हाल में खोले गए एक पुल को पार करके चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग पहुंचे।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की।