उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से संदिग्ध मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-08-2026
North Korea launches suspected missile off its east coast: South Korea
North Korea launches suspected missile off its east coast: South Korea

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने देश के पूर्वी तट के पास एक संदिग्ध मिसाइल का प्रक्षेपण किया। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से बताया कि यह प्रक्षेपण बृहस्पतिवार को किया गया।
 
उत्तर कोरिया द्वारा संदिग्ध मिसाइल दागे जाने की खबर किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास घटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को ज्यादा महत्व नहीं दिया था।
 
ट्रंप ने यह कदम कूटनीतिक प्रयासों को फिर से शुरू करने की कोशिश के तहत उठाया था।
 
किम यो जोंग ने कहा कि इन सैन्य अभ्यासों की उकसावे वाली प्रकृति में कोई बदलाव नहीं आया है।