August 19: The East India Company minted a one rupee coin.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सिक्के की खनक और सिक्के के दो पहलू जैसे बहुत से जुमले हम रोजमर्रा की भाषा में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिक्कों को पहले कब और किसने बनाया, यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता में रुपये का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया। दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी।
19 अगस्त 2025 को ‘भारत एक खोज’, ‘प्रधानमंत्री’ और ‘3 इडियट्स’ जैसे टीवी कार्यक्रमों एवं फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता अच्युत पोतदार का 90 साल की उम्र में निधन हो गया।
पोतदार ‘ने ‘तेज़ाब’, ‘परिणीता’, ‘आंदोलन’, ‘वागले की दुनिया’, ‘दबंग 2’ और ‘फेरारी की सवारी’ जैसी कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाईं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘3 ईडियट्स’ (2019) में एक प्रोफेसर की उनकी संक्षिप्त भूमिका और उनका संवाद ‘‘कहना क्या चाहते हो’’ बेहद लोकप्रिय हुआ था तथा इसका ‘मीम्स’ में कई बार इस्तेमाल किया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।
1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपये का सिक्का टकसाल में बना।
1918 : शंकर दयाल शर्मा का जन्म जो देश के नौवें राष्ट्रपति बने और 1992 से 1997 के बीच देश के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहे।
1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।
1960 : ‘स्पूतनिक 5’ अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गये। परीक्षण सफल रहा और बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1966 : तुर्किये में भूकंप से लगभग 2400 लोग मारे गए।
1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 के देशों ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2004 : दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।
2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये ‘मिशन एंडेवर’ के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2009 : बगदाद में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में वित्त और विदेश मंत्रालय की इमारतों को निशाना बनाया गया और इन समन्वित हमलों में 101 लोग मारे गए तथा 500 से अधिक घायल हुए।
2011 : पाकिस्तान के खैबर एजेंसी (फाटा) के जमरूद इलाके के घुंडई गांव की एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 48 लोग मारे गए थे और 40 से ज्यादा घायल हुए थे।
2012 : सूडान में विमान दुर्घटना में वहां के एक मंत्री सहित 32 लोगों की मौत।
2013 : बिहार के खगड़िया जिले में धमारा घाट स्टेशन पर सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 28 तीर्थयात्री मारे गए थे।
2018 : सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी मास्टर्स जीतकर सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया।
2022 : उत्तरी सीरिया के बाजार में विस्फोट, 15 लोगों की मौत, दर्जनों घायल।
2025 : ‘भारत एक खोज’, ‘प्रधानमंत्री’ और ‘3 इडियट्स’ जैसे टीवी कार्यक्रमों एवं फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता अच्युत पोतदार का 90 साल की उम्र में निधन। इसी दिन उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में मस्जिद पर गोलीबारी के कारण 13 लोगों की मौत।