ईडी ने गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर की तलाशी ली

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-08-2026
ED searches arrested Congress leader Ram Gopal Agarwal's house in Dhamtari
ED searches arrested Congress leader Ram Gopal Agarwal's house in Dhamtari

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर की तलाशी ली।
 
केंद्रीय एजेंसी ने पिछले सप्ताह कथित शराब घोटाले के मामले में अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।
 
धमतरी के विधायक ओंकार साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता औद्योगिक वार्ड इलाके में अग्रवाल के घर के बाहर जमा हुए और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ नारे लगाए।
 
रायपुर में कुछ और जगहों पर भी ईडी की छापेमारी जारी है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि ये तलाशी किस मामले से जुड़ी है।
 
रायपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
बैज ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई अब कोई नयी बात नहीं है। ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों ने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना और डराना-धमकाना एक नियमित कार्य बना लिया है।’’