पहलगाम समेत अन्य बड़े आतंकी हमलों से जुड़े लश्कर कमांडर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
Non-bailable warrant issued against LeT commander linked to Pahalgam and other major terror attacks
Non-bailable warrant issued against LeT commander linked to Pahalgam and other major terror attacks

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले समेत कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
सैफुल्ला पाकिस्तान के कसूर जिले के चंगा मांगा गांव का रहने वाला है।
 
आतंकी संगठनों में उसे साजिद जट, अली भाई, हबीबुल्ला मलिक, लंगड़ा, नूमी, नुमान, उस्मान हबीब और शानी जैसे नामों से भी जाना जाता है।
 
अधिकारियों के अनुसार, वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के अभियानों में अहम भूमिका निभाता है और दो दशक से अधिक समय से सक्रिय है।
 
एनआईए ने इस साल की शुरुआत में लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके इसके सरगना और पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा को गिरफ्तार किया था।