एलसीसी प्रोजेक्ट्स का शेयर निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
LCC Projects shares listed at a gain of over 31% over the issue price
LCC Projects shares listed at a gain of over 31% over the issue price

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 एलसीसी प्रोजेक्ट्स का शेयर अपने 146 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 31 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 191.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 31.43 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर शेयर ने 29.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 189 रुपये पर कारोबार शुरू किया।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,004.07 करोड़ रुपये रहा।
 
इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 48.51 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने 427 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 139-146 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।
 
एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 128.14 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
 
नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल उपकरण खरीदने, कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।