अगर सबसे वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया गया तो कई राज्यों में 90 साल के मुख्यमंत्री होंगे: सतीशन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2026
 many states will have Chief Ministers who are 90 years old: Satishan
many states will have Chief Ministers who are 90 years old: Satishan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर सबसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने का सिद्धांत लागू किया जाता है तो कई राज्यों में 90 साल से अधिक उम्र के मुख्यमंत्री होंगे।
 
सतीशन यहां एक मीडिया कार्यक्रम में सवालों का जवाब दे रहे थे।
 
उनसे पूछा गया था कि क्या राज्य के शीर्ष पद को लेकर उनके, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के बीच कोई “जंग” थी।
 
कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद तीनों नेताओं के समर्थकों की ओर से सड़कों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने और सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाने से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर तनाव की स्थिति बन गयी थी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेणुगोपाल व चेन्निथला दोनों उनसे वरिष्ठ हैं और कांग्रेस में कई अन्य नेता भी हैं, जिनमें राज्य का नेतृत्व करने की क्षमता है।