ई20 को ई10 से बदलने का फैसला नहीं, पुराने वाहन के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल पर चर्चा: बीपीसीएल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
No decision on replacing E20 with E10, discussion on low-ethanol petrol for old vehicles: BPCL
No decision on replacing E20 with E10, discussion on low-ethanol petrol for old vehicles: BPCL

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत की दूसरी सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

कंपनी ने कहा कि फिलहाल चर्चा पुराने वाहनों के लिए कम एथनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने और देशभर में इसकी आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर है।
 
बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर सरकार एथनॉल मिश्रण नीति में बदलाव करती है तो ई20 से ई10 पेट्रोल पर जाने में कंपनी को कोई परिचालन या आपूर्ति संबंधी बड़ी चुनौती नहीं होगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं कहा कि ई20 को ई10 से बदला जाएगा।’’
 
उन्होंने कहा कि कुछ हलकों में यह चर्चा जरूर हो रही है कि पुराने वाहन के मालिकों को कम एथनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल का विकल्प दिया जाना चाहिए।