एनसीबी ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया की यूएई से वापसी सुनिश्चित की: शाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2026
NCB ensured return of drug kingpin Virendra Singh Basoya from UAE: Shah
NCB ensured return of drug kingpin Virendra Singh Basoya from UAE: Shah

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सरगना और भगोड़े आरोपी वीरेंद्र सिंह बसोया की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वापसी सुनिश्चित की है।
 
गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विदेशों में छिपे मादक पदार्थ तस्करों का लगातार पता लगा रही है और कठोर रवैया अपनाते हुए उनके पूरे नेटवर्क को खत्म कर रही है।’’
 
उन्होंने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यूएई से बसोया की वापसी सुनिश्चित करके नशीले पदार्थों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति में एक ‘‘नया मील का पत्थर’’ स्थापित किया है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘अपराधी का पता लगाने के लिए ऊपर से नीचे तक (टॉप-टू-बॉटम) और नीचे से ऊपर तक (बॉटम-टू-टॉप) की रणनीति अपनाते हुए हमारी एजेंसियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मादक पदार्थ तस्कर चाहे कहीं भी छिप जाएं, वे भारतीय कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।’’