आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मानसून की सक्रियता से राजस्थान के अनेक इलाकों में पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ और माउंट आबू में भारी बारिश हुई।
इसके अनुसार, आज सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ और माउंट आबू में भारी बारिश हुई। इन दोनों जगह पर सबसे ज़्यादा 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इस दौरान कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जयपुर और बारां जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम केंद्र के अनुसार आज 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों को छोड़कर अधिकतर भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।