आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
फुकेत से चार अगस्त को दिल्ली आते समय एअर इंडिया के एअरबस ए320 विमान की कई हाइड्रोलिक प्रणालियां विफल हो गई थीं और विमान चार सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा जिससे वह अचानक 300 फुट नीचे आ गया था। एक प्रारंभिक विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है।
इस घटना में विमान में सवार 145 लोगों में से कम से कम 24 लोग घायल हो गए थे। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) मामले की जांच कर रहा है।
घटना के संबंध में एअरबस की प्रारंभिक विश्लेषण रिपोर्ट से पता चला कि दो सेकंड के भीतर विमान की तीन हाइड्रोलिक प्रणालियां विफल हो गई थीं और उन्होंने सात सेकंड में फिर काम करना शुरू कर दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया कि हाइड्रोलिक प्रणालियां विफल होने के कारण करीब चार सेकंड तक विमान के ‘एलीवेटर’ और ‘एलरॉन’ ने पायलट के निर्देशों पर प्रतिक्रिया नहीं दी। एलीवेटर विमान के अगले हिस्से को ऊपर या नीचे करने, जबकि एलरॉन उसे दाईं या बाईं ओर झुकाने में मदद करते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इसका अर्थ है कि चार अगस्त को एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान संख्या एआई2379 चार सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रही और बाद में प्रणालियों ने फिर काम करना शुरू कर दिया।पुनर्निर्माण में अपना योगदान दिया।’’