लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी ने महाकुंभ की याद दिलाई: आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-11-2025
National Jamboree held in Lucknow reminded me of Mahakumbh: Adityanath
National Jamboree held in Lucknow reminded me of Mahakumbh: Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि लखनऊ में जारी 19वां राष्ट्रीय जंबूरी उन्हें इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की याद दिलाता है।

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के हीरक जयंती समारोह और 19वें राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने इस आयोजन को “युवा ऊर्जा का महाकुंभ” बताया और कहा कि इसमें सकारात्मक बदलाव लाने के इच्छुक युवा एकजुट हुए।
 
आदित्यनाथ ने कहा कि जंबूरी का विषय, "विकसित भारत, विकसित युवा", प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
 
उन्होंने कहा कि युवाओं, “भारत के भविष्य” की जीवंत ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाला यह जंबूरी 61 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उन्हें इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ की याद दिला दी, जिसमें दुनिया भर से 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।
 
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, इस जंबूरी ने भारत और कई देशों के हजारों युवाओं को शांति, सद्भाव व वैश्विक बंधुत्व की भावना से एकजुट किया।