‘येल्लम्मा’ में नजर आएंगे संगीतकार देवी श्री प्रसाद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-08-2026
Music composer Devi Sri Prasad will be seen in 'Yellamma'
Music composer Devi Sri Prasad will be seen in 'Yellamma'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
संगीतकार देवी श्री प्रसाद आगामी फिल्म ‘येल्लम्मा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले हैं।
 
इस फिल्म के निर्देशक वेणु येलडंडी हैं और इसमें भाग्यश्री बोर्से अभिनय कर रही हैं। फिल्म के निर्माता शिरीष हैं और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले दिल राजू इसके प्रस्तोता हैं।
 
प्रोडक्शन बैनर ने रविवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा किया जिसमें प्रसाद नजर आ रहे हैं। प्रसाद फिल्म में पर्शी का किरदार निभा रहे हैं।
 
पोस्ट के साथ लिखा था, ‘‘एक कलाकार का जन्म... उसके जन्मदिन पर। एक नाम। एक दुनिया जिसे ‘येल्लम्मा’ कहते हैं। एक ऐसा सफर जिसे देखने का हम सभी को इंतजार है।’’
 
यह फिल्म तेलंगाना के ग्रामीण परिवेश पर आधारित है। फिल्म में देवी येल्लम्मा को समर्पित गायकों के एक समूह की कहानी है, जो सामाजिक उत्पीड़न और अनदेखी चुनौतियों का सामना करते हैं।
 
प्रसाद ने वर्ष 1997 में एक गैर-फीचर स्टूडियो एल्बम जारी कर अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 19 वर्ष की आयु में 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवी’ के लिए संगीतकार के रूप में अपना फिल्मी सफर शुरू किया। वह ‘ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा’ और ‘नुव्वुंटे’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाने जाते हैं।