मोतीलाल ओसवाल करेगी जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी में 750 करोड़ रुपये का निवेश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-06-2026
Motilal Oswal to invest Rs 750 crore in JBM Ecolife Mobility
Motilal Oswal to invest Rs 750 crore in JBM Ecolife Mobility

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
जेबीएम ऑटो लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी समूह कंपनी जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने मोतीलाल ओसवाल समूह की वैकल्पिक निवेश इकाई मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट्स (एमओ अल्टरनेट्स) से 750 करोड़ रुपये का दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश हासिल किया है।

जेबीएम ऑटो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस निवेश का उपयोग करीब 2,000 इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) की तैनाती के लिए किया जाएगा।
 
कंपनी के अनुसार, एमओ अल्टरनेट्स इस निवेश का नेतृत्व कर रही है और यह पूंजी जेबीएम इकोलाइफ के इलेक्ट्रिक बस परिचालन के विस्तार तथा देशभर में टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगी।
 
जेबीएम ऑटो लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निशांत आर्य ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के इलेक्ट्रिक बस बाजार में हमारी अग्रणी स्थिति को देखते हुए यह रणनीतिक साझेदारी विभिन्न राज्यों में हमारी ई-बस तैनाती को और तेज करने में महत्वपूर्ण उत्प्रेरक साबित होगी। इससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ वायु और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।”
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देशभर में संचालित 3,400 जेबीएम ई-बसों की संख्या अगले 12 महीनों में बढ़कर करीब 5,000 हो जाएगी।