वाज द वॉयस/नई दिल्ली
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में बड़े पैमाने पर पशु हत्या और मांस का व्यापार हो रहा है।
गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान गोंडा पहुंचे शंकराचार्य ने बुधवार देर शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,“सत्ता में बैठे लोग हिंदू हृदय सम्राट नहीं हो सकते क्योंकि वे गाय को माता नहीं बल्कि पशु मानते हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन-जिन मंदिरों में संघ और सरकार के लोग बैठे हैं, वहां कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए खर्चे और शौक पूरे करने के लिए मंदिरों के धन पर नजर गड़ाई जा रही है।
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उन्होंने तंज कसा कि वहां चोरी नहीं बल्कि “पहले से सेट किए गए कलाकारों द्वारा कलाकारी” की गयी है।
अमरनाथ में मात्र पांच दिन में शिवलिंग के अंतर्ध्यान होने के लिए भी शंकराचार्य ने भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।